गोरखपुर, जनवरी 8 -- गोरखपुर। नेशनल एजुकेशनल सोसायटी के तत्वावधान में आयोजित ललित कला महोत्सव-2026 का शुभारंभ आज 9 जनवरी को महात्मा गांधी इंटरमीडिएट कॉलेज में प्रातः 10:30 बजे होगा। उद्घाटन महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय आरोग्यधाम के कुलसचिव डॉ. प्रदीप कुमार राव करेंगे। आयोजन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। महोत्सव के पहले दिन निबंध प्रतियोगिता, योगासन एवं विज्ञान प्रदर्शनी का फाइनल मुकाबला होगा। साथ ही एकल नृत्य, क्विज और एकल गायन प्रतियोगिता की स्क्रीनिंग कराई जाएगी। यह जानकारी सोसाइटी के सचिव मंकेश्वर नाथ पांडे ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.