बदायूं, जनवरी 2 -- बिसौली। नव वर्ष के मौके पर गुधनी आश्रम में भक्तों ने ललितेश्वरानंद महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। यहां आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। श्रद्धालुओं ने सुंदरकांड का पाठ फिर हवन किया गया। इसके बाद भंडारा हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर सुशील उपाध्याय, सुमित शर्मा, केशव उपाध्याय, विनय शर्मा, अनुपम गुप्ता, डॉ. धीरेंद्र कुमार, ललित मौर्य, अशोक शर्मा, रवि कुमार शर्मा, शशिकांत शर्मा, मनोज अग्रवाल, अमन कथूरिया, अखिल शर्मा, चंद्रगिरी भगत आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...