सुपौल, फरवरी 22 -- सुपौल। बिहार प्रदेश जनता दल यू महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. भारती मेहता ने महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष पर ललिता जायसवाल को मनोनीत किया है। प्रदेश अध्यक्ष ने नव मनोनीत उपाध्यक्ष को महिला प्रकोष्ठ संगठन को मजबूत और गतिशील बनाने का अनुरोध किया है। प्रदेश महिला जद यू प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष बनाये जाने पर जद यू नेताओं ने खुशी जाहिर करते हुए प्रदेश अध्यक्ष, उर्जा मंत्री, सांसद और विधायक को बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...