फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 2 -- फर्रुखाबाद। 22वें फर्रुखाबाद युवा महोत्सव में मेहंदी लगाओ प्रतियोगिता हुई। प्रतिभागियों नें राजस्थानी, ब्राइडल, भरवां अरेवियन, वैवाहिक, ऐतिहासिक इमारत, देवताओं आदि विभिन्न प्रकार की मेंहदी अपने हाथों में सजाई। प्रतियोगिता में ललिता कुशवाहा प्रथम, नंदिनी श्रीवास्तव द्वितीय और हिमांशु राठौर को तृतीय स्थान पर रहे। तहसीलदार सनी कनौजिया, निर्णायक मंजू मिश्रा ने सभी विजेताओं को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया। अध्यक्ष डा. संदीप शर्मा ने बताया युवा महोत्सव की शुरुआत हो गई है। इस मौके पर प्रिन्सी, अंशिका, सुहानी, पूजा, मुस्कान, जया, खुशी, मान्सी, शमा शाक्य, जाहनवी, संजना, हिना, गौरी, अंशिका राजपूत आदि ने अपने हाथ में मेहंदी की आकर्षक डिजायन बनाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.