ललितपुर, फरवरी 24 -- ललितपुर। मड़ावरा कस्बा स्थित पेट्रोल पंप के पास एक बस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। सूचना पर प्रभारी तहसीलदार ने घटनास्थल का जायजा लिया और बस को कब्जे में लेने के निर्देश दिए। मड़ावरा कस्बा स्थित पेट्रोल पंप के पास यह घटना सोमवार रात करीब साढ़े नौ से दस बजे के बीच हुई। मध्य प्रदेश के पृथ्वीपुर से इंदौर जा रही स्लीपर बस ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। बाइक सवा तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से 108 एंबुलेंस से तीनों को मड़ावरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान 18 वर्षीय जयदेव पुत्र रमेश निवासी हिलगन, 18 वर्षीय आलोक पुत्र पप्पू निवासी ग्राम बम्होरी कलां, 19 व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.