ललितपुर, अप्रैल 1 -- ललितपुर,संवाददाता। थाना जखौरा क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पंचायत जखौरा में शराब के नशे में झगड़े के दौरान एक युवक ने पत्थर से कूचकर अपने सगे भाई को मौत के घाट उतार दिया। जानकारी मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और ग्रामीणों से पूछताछ की। मृतक की पत्नी के शिकायती पत्र पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। जखौरा थाना अन्तर्गत ग्राम पंचायत जखौरा में रहने वाला 28 वर्षीय रतन लोधी रविवार देर रात शराब के नशे में परिजनों से गाली-गलौज कर रहा था। वह काफी देर तक सभी लोगों को गालियां देकर अभद्रता करता रहा। रात्रि में उसका बड़ा भाई पूरन लोधी भी उससे झगड़ने लगा। दोनों के बीच वाद विवाद बढ़ता चला गया और रतन ने अपनी छत से पूरन के घर पर पथराव किया। जिस कारण आसपास रहने वाले ग्रामीणों में अफरा तफरी मच गयी। काफी देर बाद गाली गलौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.