ललितपुर, फरवरी 9 -- श्री तुवन मंदिर ग्राउंड में चल रहे सदर विधायक कप 2026 के फाइनल मैच में ललितपुर इलेवन ने राज इलेवन को पराजित करके ट्राफी पर कब्जा कर लिया। गेंद और बल्ले से आलराउंड शानदार प्रदर्शन करने वाले आकिब रजा मैच आफ द मैच बने। ललितपुर इलेवन और राज इलेवन के बीच हुए फाइनल मुकाबले में राज इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निराशाजनक शुरूआत की। एक के बाद एक विकेट गिरते चले गए। यह लगने लगा था कि राज इलेवन 50 रन भी नहीं बना पाएगी। लेकिन, आकाश राठौर ने बहुत मेहनत से टीम का स्कोर बोर्ड संभाला और 27 गेंदो में बेहतरीन 69 रन बनाये। इनके अलावा सरफराज 35 रन, शिवम राजा 19 रन, रामकुमार ने 16 रनों का योगदान दिया, जिससे टीम का स्कोर 15.2 ओवर में 10 विकेट पर 173 रन पहुंच पाया। ललितपुर इलेवन की ओर आकिब रजा ने 4 ओवर में 30 रन देकर 5 विकेट लिए, तो वहीं...