लखनऊ, फरवरी 5 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फार्मा कॉन्क्लेव के सुझावों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए स्पष्ट किया है कि रेड और ऑरेंज श्रेणी की बल्क ड्रग मैन्युफैक्चरिंग इकाइयां अब नोएडा के साथ ललितपुर में उपलब्ध भूमि का लाभ उठा सकेंगी। राज्य सरकार यूपीसीडा के माध्यम से ललितपुर में एक 'फ्यूचर-रेडी' फार्मा इकोसिस्टम विकसित कर रही है। पहले चरण में 352.91 एकड़ क्षेत्र में फॉर्मुलेशन इकाइयों, बल्क ड्रग्स और कॉमन इंफ्रास्ट्रक्चर का काम युद्धस्तर पर जारी है। दूसरे चरण में 1,465 एकड़ के विकास के लिए 'एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट' पहले ही जारी किया जा चूका है। लगभग 8,000 एकड़ के विशाल भूमि बैंक के साथ उत्तर प्रदेश अब फार्मा निवेश के लिए दुनिया के सामने एक प्रमुख रूप में उभर रहा है। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) सेक्टर-28 में 350 एकड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.