भागलपुर, जनवरी 30 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। नगर निगम द्वारा चलाया जा रहा अतिक्रमण अभियान जारी है। ललमटिया चौक के पास पिछले डेढ़ वर्षों से लंबित 200 मीटर सड़क निर्माण का रास्ता अब साफ हो गया है। यहां 30 से अधिक महादलित परिवारों द्वारा सड़क पर झोपड़ी बनाकर किए गए अतिक्रमण के कारण संवेदक कार्य पूरा नहीं कर पा रहे थे। बुधवार को नगर आयुक्त किसलय कुशवाहा द्वारा योजनाओं की समीक्षा के बाद दिए गए निर्देशों के आलोक में गुरुवार को निगम की टीम एक्शन मोड में दिखी। अतिक्रमण दस्ता प्रभारी जयप्रकाश यादव और यातायात डीएसपी संजय कुमार ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर अतिक्रमणकारियों को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया। निगम की सख्ती को देखते हुए अतिक्रमणकारियों ने शुक्रवार तक खुद ही झोपड़ियां हटाने का आश्वासन दिया है। दूसरी ओर घंटाघर चौक स्थित टीचर ट्रेनिंग कॉलेज क...