बोकारो, फरवरी 19 -- गोमिया। बाहा पोरोब की तैयारी ललपनिया में शुरू हो गई है। कोचाकुल्ही स्थित सरना स्थल परिसर में बाहा पोरोब सरना समिति की बैठक की अध्यक्षता समिति के संरक्षक मांझी बाबा फेनीराम सोरेन ने की। स्थानीय पांच टोला के ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से बाहा पोरोब मनाने के लिए विचार-विमर्श किया। निर्णय लिया गया कि 21 मार्च को ललपनिया के कोचाकुल्ही स्थित सरना स्थल में सामूहिक रूप से बाहा पोरोब मनाया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...