बोकारो, फरवरी 21 -- गोमिया। प्रखंड के ललपनिया में बाहा पोरोब की तैयारी शुरू हो गई है। समिति के संरक्षक मांझी बाबा फेनीराम सोरेन ने बताया कि स्थानीय पांच टोला के ग्रामीणों के द्वारा सामूहिक रूप से बाहा पोरोब मनाने के लिए विचार-विमर्श किया जा चुका है। निर्णय लिया गया कि आगामी 21 मार्च को कोचाकुल्ही स्थित सरना स्थल में सामूहिक रूप से बाहा पोरोब मनाया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...