गया, दिसम्बर 26 -- फतेहपुर थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर के ललन सिंह की मौत मामले में उसकी पत्नी ने थाने में हत्या की एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें गांव के ही छह लोगों को नामजद आरोपित बनाया गया है। सभी पर पति की हत्या कर शव को नदी में फेक देने का आरोप लगाया है। ललन सिंह का शव शनिवार की सुबह में करियादपुर के पास पैमार नदी से मिला था। मृतक की पत्नी मनी देवी ने पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि उनका पति ललन सिंह शनिवार की शाम करीब 6:30 बजे गांव के अनिल चौधरी की दुकान से लिट्टी खरीदकर निकले थे। लेकिन, इसके बाद वह घर नहीं लौटे। काफी खोजबीन करने बाद जब कोई अतापता नहीं चलने पर परिजन चिंतित हो गए। मंगलवार की सुबह करीब छह बजे पैमार नदी में उनके पति का शव मिला। उसने गांव के ही दिनेश चौधरी, मुकेश चौधरी, रेणु देवी, गुड़िया देवी, नितेश कुमार और गणेश कुमार पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.