हरिद्वार, जनवरी 5 -- नगर कोतवाली क्षेत्र के तहत ललतारौ पुल के पास रविवार देर रात कई खोखों में अचानक आग लग गई। कुछ ही मिनट में आग ने आसपास की दुकानों को भी चपेट में ले लिया और पूरा इलाका लपटों से घिर गया। दमकल विभाग की कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक सात खोखे पूरी तरह जलकर राख हो चुके थे। यह घटना देर रात करीब 1:30 बजे की है। एक खोखे से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया और इससे पहले लोग कुछ समझ पाते, आग तेजी से फैलती चली गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दूर से ही दिखाई दे रही थीं। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई और आसपास के लोगों ने सुरक्षित दूरी बना ली। सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मायापुर फायर स्टेशन से दो दमकल वाहन तत्काल भेजे गए। सीमित जगह और तेज लपटों के बीच दमकल कर्मियों ने आग को फै...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.