रांची, दिसम्बर 24 -- कर्रा, प्रतिनिधि। कर्रा प्रखंड के लरता कुसूमटोली गांव में बुधवार को ग्राम गणराज्य होरो पड़हा जतरा का भव्य और ऐतिहासिक आयोजन किया गया। इस अवसर पर गांव गणराज्य पेशा कानून (24 दिसंबर 1996) का स्थापना दिवस पारंपरिक रीति-रिवाजों और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता रही और पूरे क्षेत्र में आदिवासी स्वशासन की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली। सभा को संबोधित करते हुए तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया ने कहा कि पेशा कानून के तहत जल, जंगल और जमीन पर पहला अधिकार ग्राम सभा का है। उन्होंने राज्य में पेशा कानून लागू करने के लिए राज्य सरकार को बधाई दी और कहा कि इससे आदिवासी समाज को अपने संसाधनों पर निर्णय लेने का संवैधानिक अधिकार मिला है। पत्थरगढ़ी मामलों में राहत, सरना कोड पर केंद्र उदासीन : राम...