समस्तीपुर, मई 14 -- समस्तीपुर, निप्र। लरझाघाट थाना में पदस्थापित जमादार सुबोध कुमार का एक ऑडियो बुधवार को दिनभर सोशल मीडिया पर वायरल होता रहा। हालांकि वायरल ऑडियो की पुष्टि हिन्दुस्तान नहीं करता है। इसकी जानकारी मिलने पर एसपी अशोक मिश्रा ने त्वरित संज्ञान लेते हुए रोसड़ा सर्किल इंस्पेक्टर को जांच के आदेश दिये। सर्किल इंस्पेक्टर की जांच में वायरल ऑडियो प्रथम दृष्टया सही पाया गया। इसके तुरंत बाद ही एसपी ने कारवाई करते हुए जमादार सुबोध कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही, उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई भी आरम्भ की जा रही है। बता दें कि एक केस में मदद करने के नाम पर सुबोध कुमार एक व्यक्ति से फोन पर 1 लाख 20 हजार रुपये मांग रहे थे। जिसका ऑडियो रिकार्ड कर उस व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इधर एसपी अशोक मिश्रा ने स्पष्ट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.