लोहरदगा, फरवरी 2 -- कुडू, प्रतिनिधि।स्वतंत्रता संग्राम से पूर्व लरका आंदोलन के प्रणेता वीर बुधु भगत के पुत्र शहीद हलधर-गिरधर तथा बहन रुनिया-झुनिया की शहादत व समाधि स्थल लोहरदगा जिले के कुड़ू प्रखंड के टीकों पोखराटोली में शहीद श्रद्धांजलि समारोह का सोमवार को आयोजन किया गया। हलधर गिरधर शहीद समारोह समिति के तत्वावधान में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में मुख्य रूप से आयकर आयुक्त निशा भगत, जिला परिषद अध्यक्ष सुखदेव उरांव, डीएलटीएस नवीन गुप्ता, समाजसेवी कौशल मित्तल, विधायक प्रतिनिधि, केंद्रीय अध्यक्ष सोमे उरांव, जिला अध्यक्ष सोमदेव उरांव सहित कई विशिष्ट अतिथियों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा समाधि स्थल पर विधिवत झंडोतोलन से हुई। इसके पश्चात पुजारी- पुरोहित द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ एवं धार्मिक अन...