पिथौरागढ़, नवम्बर 29 -- पिथौरागढ़। नगर के देव सिंह मैदान के समीप धर्मशाला लाइन के पास लम्बे समय से नाली चौक हुई है। जिससे नाली का सारा दूषित पानी सड़क में बह रहा है। जिस कारण इस मार्ग से आवाजाही करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को स्थानीय कैलाश ने कहा कि चार माह से अधिक का समय बीतने के बाद भी नाली को खुलवाने को कोई पहल नही हो रही है। स्थानीय लोगों ने नगर निगम से बंद नाली को खुलवाने की मांग की हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.