पलामू, जनवरी 5 -- मेदिनीनगर। पांकी विधानसभा क्षेत्र के तरहसी प्रखंड के उदयपुर-2 ग्राम पंचायत के लमकी टाड़ में युवा क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। विधायक डॉ कुशवाहा शशिभूषण मेहता ने टूर्नामेंट का शुभारंभ करते हुए खिलाड़ी और खेल प्रेमियों को प्रोत्साहित किया। साथ ही खेल के विकास के सभी प्रयास सुनिश्चित करने की बात कही। युवा क्रिकेट टूर्नामेंट के उदघाटन समारोह में सोमवार को प्रोफेसर बच्चन ठाकुर, विधायक प्रतिनिधि सह मुखिया सुजित भुईया, विरेंद्र वर्मा, कमेश यादव, आयोजन कमेटी के अध्यक्ष राकेश शर्मा, उपाध्यक्ष अनिल सोनी, सचिव मानदेव कुमार, संतोष कुमार, सोनू कुमार, कार्तिक सिंह, निरज कुमार, आलोक कुमार, प्रवीण कुमार, बिट्टू कुमार, गुड्डू कुमार, नंदलाल कुमार, शशिकांत कुमार आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...