औरंगाबाद, फरवरी 5 -- रफीगंज थाना क्षेत्र के लभरी गांव में हुई मारपीट की घटना में बिरेंद्र चौधरी घायल हो गए। घायल का इलाज रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। पीड़ित ने गांव के ही आनंद कुमार, आशीष कुमार, अविनाश कुमार और राजेंद्र चौधरी को नामजद आरोपी बनाया है। आवेदन में बताया गया है कि 31 जनवरी को वह बहन के घर से रुपये लेकर अपने घर लौट रहे थे, तभी पूर्व विवाद को लेकर आरोपियों ने नदी के पास गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट की, रुपये छीन लिए और जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...