रामगढ़, फरवरी 24 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भदानीनगर स्थित लपंगा कॉलोनी में सोमवार रात हुई बारिश के दौरान सिमर का एक विशाल पेड़ गिरजा साव के घर पर गिर गया। घटना रात्रि तकरीबन साढ़े 8 बजे की है। पेड़ गिरने से घर की दीवार के साथ करीब 22 एडवेस्टेस सीट टूट गए। वहीं बिजली के तार समेत इन्वर्टर, सोफा, ड्रेसिंग टेबल, बर्तन आदि सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। यही नहीं, पेड़ गिरने से घर में मौजूद बिजेंद्र गुप्ता और उनकी पत्नी निशा कुमारी को भी चोट आई है। वहीं उनके बच्चे सुरक्षित हैं। इस घटना से परिवार को भारी आर्थिक क्षति पहुंची है। बिजेंद्र गुप्ता ने स्थानीय जनप्रतिनिधि समेत प्रशासनिक अधिकारियों से सहयोग की अपील करते हुए आपदा राहत कोष से मुआवजा दिलाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...