दरभंगा, मार्च 26 -- दरभंगा। लनामिवि में मंगलवार को मुख्यालय सहित चारों जिलों के अंगीभूत कॉलेजों में भी कामकाज ठप रहा। पूर्व में हुए समझौते को लागू करने की मांग को लेकर कॉलेज के शिक्षकेतर कर्मियों ने विवि मुख्यालय पर डेरा डाल दिया है। विवि प्रशासन से वार्ता विफल रही। कर्मी मांगों को पूरा करने पर अड़े हुए हैं। प्रक्षेत्रीय मंत्री विनय कुमार झा ने बताया कि गत वर्ष अक्तूबर माह में हुए समझौते को अब तक लागू नहीं किया गया है। इससे कर्मियों में काफी आक्रोश है। यह आंदोलन तीन दिनों तक जारी रहेगा। इससे बात नहीं बनी तो विवि मुख्यालय में तालाबंदी की जाएगी। बता दें कि विवि मुख्यालय के कर्मी भी सोमवार से कार्य बहिष्कार कर रहे हैं। दोनों संघों का आंदोलन बुधवार को भी जारी रहने वाला है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.