दरभंगा, मार्च 20 -- दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के सात शिक्षक प्रधानाचार्य पद के लिए चयनित हुए हैं। बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग, पटना ने प्रधानाचार्य पद के चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी है। सूची जारी होते ही ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में हर्ष का माहौल है। चयनित शिक्षकों में चार सामान्य श्रेणी के तहत टॉप-10 में शामिल हैं। विवि के पीजी गणित विभाग के प्रोफेसर तथा वर्तमान में बिहार राज्य उच्चतर शिक्षा परिषद में शैक्षणिक सलाहकार सह नैक के राज्य नोडल पदाधिकारी का दायित्व निभा रहे प्रो. नवीन कुमार अग्रवाल टॉप 10 में शामिल हैं। इनके अलावा विवि के पूर्व उप परीक्षा नियंत्रक तथा पीजी हिंदी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. आनंद प्रकाश गुप्ता, समस्तीपुर महिला कॉलेज की डॉ. सुनीता तथा आरबी कॉलेज, दलसिंहसराय के डॉ. संजय कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.