नई दिल्ली, सितम्बर 24 -- केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख में विरोध प्रदर्शन, पुलिस के साथ झड़प और आगजनी दुखद व चिंताजनक हैं। लद्दाख में एक बड़ी संख्या ऐसे लोगों की है, जो अपने केंद्रशासित प्रदेश को पूर्ण राज्य के रूप में देखना चाहते हैं। ऐसे लोगों और विशेष रूप से युवाओं ने राजधानी लेह में बुधवार को बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किए हैं। उनकी पुलिस से झड़प हुई। पुलिस ने कथित तौर पर आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज भी किया, जिससे विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया। बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी एकत्र हुए और उन्होंने लेह में भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में आग लगा दी और उसके बाहर खड़े वाहनों को फूंक दिया। आम तौर पर बेहद शांत रहने वाले लद्दाख के लिए यह बहुत बड़ी घटना है। यहां न लोग उग्र होते हैं और न पुलिस को कभी बल प्रयोग करना पड़ता है। चिंता इसलिए भी...