मधुबनी, जुलाई 21 -- लदनियां। लदनियां हत्याकांड में मृतक पीड़िता के परिजनों से मिलकर डीएम आनंद शर्मा ने दोषियों को स्पीडी ट्रायल के तहत अतिशीघ्र सजा दिलाने की बात कही। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों मिलकर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मानवता को शर्मसार करने वाली इस दुखद घटना की जितनी भी निंदा की जाए वह काफी कम है। उन्होंने कहा कि इस दुखद घटना की गहन जांच के लिए एक स्पेशल टीम का गठन किया गया है। घटना को लेकर मधुबनी जिला अंतर्गत लदनिया थाना कांड संख्या 241/25 में एससीएसटी पास्को एक्ट की धारा दर्ज की गई है। अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत डीएम द्वारा रविवार को 4,12,650 रुपये पीड़िता की निकटम परिजन (माता) के बैंक खाते में मुआवजा प्रदान की गई है। डीएम ने उपस्थित जिला कल्याण पदाधिकारी को निर्देश दिया कि शीघ्र ही ए...