कानपुर, दिसम्बर 16 -- पुखरायां,संवाददाता। कस्बे के नगर पालिका बैंक्वेट हाल में मंगलवार को आनंद बिहारी सेवा संस्थान द्वारा भक्तों ने भव्य श्री लड्डू गोपाल पूजा महोत्सव का आयोजन किया। कार्यक्रम में फेस रीडर एवं वास्तु सलाहकार आचार्य अंकित शुक्ल ने विधिवत मंत्रोंच्चारण कर पूजा-अर्चना संपन्न कराई। इसमें पालिकाध्यक्ष सहित महिलाओं और अन्य लोग शामिल हुए। नगर पालिका के बैंक्वेट हाल में मंगलवार को आनंद बिहारी सेवा संस्थान द्वारा आयोजित पूजा महोत्सव में भक्तों ने श्री लड्डू गोपाल की झांकी सजाकर पूजन-अर्चन किया। इस दौरान फेस रीडर एवं वास्तु सलाहकार आचार्य अंकित शुक्ल सहित शिवम शुक्ल,राजेश, कृष्णकांत,गौरव शुक्ल,सौरभ पांडेय,श्याम नरायण,हरिओम बाजपेई और मनमोहन झा आदि ने विधिवत मंत्रोंच्चारण किया। पालिकाध्यक्ष पूनम दिवाकर, सदन गुप्ता, बीना गुप्ता सहित प्...