हमीरपुर, जनवरी 31 -- राठ, संवाददाता। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन में ऑर्डर पर लड्डू दिए। लेकिन 19925 बाकी रुपये न मिलने से परेशान व्यक्ति ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली क्षेत्र के गल्हिया गांव निवासी कमल पुत्र श्रीचंद ने बताया कि वह कमल कैटर्स हाउस एवं मीठा मेकर पार्टी है और वह शादी विवाह में खाना बनाने का ठेका लेता है। उसने बताया कि नवंबर माह में कानपुर निवासी सोनू नाम का व्यक्ति एक साथी के साथ आया और 23 कुंतल लड्डू का 105 रुपए प्रति किलो के हिसाब से सौदा हुआ। जिसमें एडवांस 1.75 लाख दिये और 24 नवंबर को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन में लड्डू सप्लाई की बात हुई। उसने बताया कि ऑर्डर के मुताबिक उसने तकरीबन 23 कुंटल लड्डू तैयार कर लिए और 24 नवंबर को जब लड्डू लेने आया तब कहा कि बिल दे दो पास होने पर बाकी रुपये...