प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 5 -- कुंडा, संवाददाता। आपस में लड़ते हुए दो सांड़ शाम को सूखे कुंए में गिर गए, लेकिन अंधेरा होने के कारण ग्रामीण उनको निकाल नहीं सके। सुबह फायर ब्रिगेड को बुलाए उनके सहयोग से दोनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक एक सांड़ की मौत हो चुकी थी। मानिकपुर थाना क्षेत्र के मुराइन का पुरवा लौंदा गांव में रविवार शाम दो सांड़ आपस में लड़ते हुए गांव के पुराने गहरे सूखे कुंए में गिर गए। ग्रामीण मौके पर पहुंचे लेकिन अंधेरा होने और कुंए में गैस होने से ग्रामीणों की हिम्मत नहीं पड़ी। सोमवार सुबह प्रधान प्रतिनिधि वीरेन्द्र प्रताप सिंह ने फायर ब्रिगेड को बुलाया। फायर ब्रिगेड ने पहले गांव के राजेन्द्र मौर्य के नलकूप के कुंए में पानी भरवाया। जब सांड़ पानी के सहारे ऊपर पहुंचे तो ग्रामीणों ने रस्सा लगाकर दोनों सांड़ को किसी तरह बाहर निकाला लेकिन तब...