चम्पावत, जनवरी 8 -- लोहाघाट। बाराकोट क्षेत्र के प्रसिद्ध लड़ीधूरा मंदिर में मां भगवती की नई मूर्ति की स्थापना के लिए तैयारियां शुरू हो गई है। ग्राम सभा सुई के निवासी और भारतीय सेना के मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री से सेवानिवृत जवान मयंक ओली ने देवप्रयाग से अलकनंदा और भागीरथी नदियों के पवित्र संगम का जल लाने का संकल्प लिया है। लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष नगेंद्र जोशी ने बताया कि 2021 से जनसहयोग से निर्माणाधीन लड़ीधूरा मंदिर में आगामी 23 जनवरी को पवित्र माघ मास के बसंत पंचमी पर्व पर मां भगवती की मूर्ति को मूल स्थान पर विधिवत स्थापित किया जाएगा। इस अवसर पर नई मूर्तियों का स्नान अलकनंदा-भागीरथी संगम के पवित्र जल से किया जाएगा। जिसमें मयंक ओली 20 जनवरी को देवप्रयाग के लिए यात्रा शुरू करेंगे और 23 जनवरी को पवित्र जल लेकर सीधे लड़ीधूर...