चम्पावत, नवम्बर 18 -- लोहाघाट। लड़ीधुरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच की बैठक हुई। जिसमें लड़ीधुरा महोत्सव का आय-व्यय पेश किया। बताया कि समिति को 1.16 लाख रुपये की बचत हुई। संगठन अध्यक्ष नगेन्द्र जोशी और कोषाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह अधिकारी ने आय व्यय ब्यौरा रखा। बताया कि इस साल महोत्सव में 3.64 लाख रुपया जमा हुआ। जिसमें से 2.48 लाख रुपया व्यय हुआ। यहां जिला पंचायत सदस्य योगेश जोशी, व्यापार संघ अध्यक्ष संजय वर्मा, प्रधान ललित प्रसाद, रमेश जोशी, प्रकाश अधिकारी, उमेश्वर अधिकारी, राजू अधिकारी, शुभम नाथ, गौरव नाथ, रोहित चौधरी, उमेश प्रसाद, ओपी अधिकारी, लक्ष्मण राम मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...