फरीदाबाद, दिसम्बर 23 -- फरीदाबाद। सेक्टर-11 पुलिस चौकी की टीम ने लड़ाई-झगड़े के एक मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, मिल्हाड़ कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस चौकी सेक्टर-11 में शिकायत दी थी कि 21 दिसंबर को जब वह अपने घर से बाटा चौक की तरफ जा रहा था तो रास्ते में आकाश अपने दोस्तों के साथ बैठा मिला और आकाश ने उसे देखकर गाली-गलौज शुरू कर दी। जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। सेक्टर-आठ थाना पुलिस ने शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस ने सोमवार को इस मामले में फरार चल रहे मिल्हाड़ कॉलोनी निवासी आरोपी आकाश, शेखर, सौरव और जतिन को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस पूछताछ में...