रुद्रपुर, मई 1 -- रुद्रपुर, संवाददाता। मोहल्ले में गाली-गलौज और लड़ाई-झगड़ा करने से मना करने पर दो युवकों पर एक महिला और गली में खेल रहे बच्चों की ओर फायर झोंकने का आरोप लगा है। घटना में पांच बच्चों के पैरों में छर्रे लगे थे। पीड़ित की तहरीर पर बुधवार को पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। रम्पुरा वार्ड 22 निवासी राकेश पुत्र बनवारी लाल ने पुलिस को बताया कि उनके मोहल्ले में अर्जुन उर्फ बिल्ला और दीपक का घर है। बीते 28 अप्रैल शाम साढ़े सात उनकी गली के पास अर्जुन और दीपक आपस में गाली-गलौज कर लड़ाई-झगड़ा कर रहे थे। उनकी पत्नी आरती ने दोनों को समझाने का प्रयास किया। आरोप है कि इस पर दोनों पत्नी से गाली-गलौज करने लगे। दोनों ने जान से मारने की नीयत से उनकी पत्नी और पास में सड़क पर खेल रहे बच्चों की तरफ फायर झोंक दिया। इसमें पां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.