बिजनौर, जनवरी 10 -- भारतीय किसान यूनियन टिकैत का 13वें दिन शनिवार को भी डीएफओ कार्यालय नजीबाबाद पर धरना प्रदर्शन जारी रहा। वन विभाग के खिलाफ भाकियू ने संघर्ष जारी रखने की चेतावनी दी। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ता 13वें दिन भी धरने पर डटे रहे। वक्ताओं ने कहा कि वन विभाग के द्वारा किसानों पर किए गए अत्याचार , भ्रष्टाचार के खिलाफ वन विभाग से जंग जारी है, किसानों की फसलों को नष्ट किया, 80 वर्ष के किसानों पर मुकदमे किए, किसानों को राजस्व विभाग की भूमि दी जाए, किसानों को मिलज़ुबले खाते में अलग खाता दिया जाए, वन विभाग भ्रष्टाचार में लिप्त है न 74 पर नाला निर्माण कर दिया मंडावली में, उत्तरांचल के लोगों को वनों में बसा रखा है और किसानों पर मुकदमे दर्ज करता है। लड़ाई आर पार की होगी। धरने पर जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार, ब्लॉक उपाध्यक्ष रामेंद...