जमशेदपुर, मार्च 23 -- पटमदा की गोबरघुसी पंचायत अंतर्गत लड़ाईडूंगरी टोला के 120 आदिम जनजाति परिवारों के बीच शुक्रवार को पटमदा के विधायक प्रतिनिधि चन्द्रशेखर टुडू ने मुर्गी के चूजों का वितरण किया। बिरसा विशिष्ट जनजाति विकास योजना के तहत प्रत्येक पीवीटीजी परिवारों को सोनाली नस्ल के 40 चूजे दिए गए। जेएसएलपीएस की ओर से उपलब्ध कराए गए चूजे आदिम जनजाति परिवारों के आजीविका संवर्द्धन के उद्देश्य से दिया गया है। मौके पर विधायक प्रतिनिधि चन्द्रशेखर टुडू ने कहा कि राज्य सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लगातार राज्य के सभी वर्गों के उत्थान के लिए प्रयासरत हैं। जनजातीय समुदाय के लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं को लागू की गई है। उन्होंने लाभुकों से अपील की हे कि इन चूजों की अच्छे से देखभाल करें, ताकि आपकी आमदनी बढ़ सके। कार्यक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.