प्रयागराज, नवम्बर 17 -- सिविल लाइंस में रविवार रात लड़कों के दो गुटों में मारपीट हो गई। चर्चा तो यह भी है कि चाकू भी चले थे। हालांकि किसी के घायल होने की खबर नहीं है। वारदात की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को पकड़कर थाने ले गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद शराब पीने के दौरान शुरू हुआ था। सिविल लाइंस पुलिस के मुताबिक शहर के ही दो अलग-अलग जगहों के रहने वाले दो लड़कों में विवाद हुआ था। बाद में दोनों ने समझौता कर लिया। पुलिस ने चाकू चलने की बात से इनकार किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.