पटना, दिसम्बर 11 -- पटना से सटे बाढ थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को गोली चलाने के आरोप में दबंगों ने एक किशोर को घर से खींच खंभे में बांधकर बेरहमी से पिटाई की। परिजनों ने किसी तरह हमलावरों के चंगुल से किशोर को मुक्त कराकर उसका इलाज बाढ़ अनुमंडल अस्पताल में कराया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच जांच पड़ताल की। वहीं, किशोर की मां ने बाढ़ थाने में तीन नामजद और अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है। किशोर की मां का आरोप है कि आदित्य कुमार, सुनील प्रसाद और रोहन कुमार और अन्य ने बेटे को घर से खींचकर ले गए। इसके बाद उसे पोल से बांधकर बेरहमी से पिटाई की। किसी तरह बेटे को उनके चंगुल से छुड़ाया। लेकिन दबंगों की पिटाई से बेटा गंभीर रूप से जख्मी है। उसे इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.