लखनऊ, फरवरी 13 -- लड़की से फोन पर बातचीत को लेकर बीबीडी स्थित सिटी लॉ कॉलेज के पास दो छात्रों में विवाद हो गया। इस दौरान आरोपियों पर हवाई फायरिंग करने का भी आरोप लगा है। एक छात्र ने बीबीडी पुलिस को तहरीर भी दी है। बीबीडी स्थित रॉयल एन्क्लेव निवासी ठाकुर सूर्य प्रताप सिंह सिटी लॉ कॉलेज में एलएलबी के छात्र हैं। उनके मुताबिक उनके एक साथी राज अग्रहरि की एक लड़की से फोन पर बातचीत होती है। इसको लेकर एक युवक का राज से झगड़ा चल रहा था। गुरुवार को राज को दूसरे पक्ष के युवकों ने बातचीत करने के लिए सिटी लॉ कॉलेज के पीछे बुलाया। वह सूर्य को भी अपने साथ ले गया। आरोप है कि वहां पहुंचते ही दूसरे पक्ष के युवक राज व सूर्य से गालीगलौज करने लगे। दोनों ने विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान एक युवक ने असलहे की बट से सूर्य के सिर पर वार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.