नई दिल्ली, मई 17 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। सोनिया विहार इलाके में शुक्रवार शाम लड़की से दोस्ती करने का लेकर हुए विवाद में दो युवकों ने शख्स की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान 18 वर्षीय सत्यकाम शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने क्राइम और एफएसएल की टीम की मदद से घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं। इसके अलावा पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सत्यकाम शर्मा अपने परिवार के साथ सोनिया विहार इलाके में रहता था और मजदूरी करता था। शुक्रवार शाम पुलिस को सोनिया विहार इलाके में युवक पर चाकू से हमला करने की सूचना मिली थी। टीम ने घायल युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सत्यकाम पर चाकू से कई किए गए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.