गोरखपुर, दिसम्बर 15 -- कैंपियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद क्षेत्र के एक गांव की 10 वर्षीया लड़की के साथ छेड़खानी के आरोपी 30 वर्षीय हीरा सहानी को पुलिस ने सोमवार को घर से गिरफ्तार कर लिया। कैंपियरगंज इलाके के एक गांव की 10 वर्षीया लड़की के साथ मोदीगंज राजपुर निवासी हीरा सहानी ने गलत काम करने का प्रयास और छेड़खानी की। लड़की भागकर खुद को बचाई और पूरी बात अपनी मां को बताई। इस पर लड़की की मां ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। सोमवार को सुबह करीब 9.40 बजे पुलिस टीम ने आरोपित को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...