सिद्धार्थ, फरवरी 13 -- पथरा। क्षेत्र के एक गांव में लड़की भगाने के रंजिश को लेकर लड़के के भाई ने लड़की के पिता को सब्बल से वार कर लहुलूहान कर दिया। पुलिस ने उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिलौली भेजा। गुरुवार को थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति के सगे पट्टीदार का लड़का उसके 20 वर्षीय लड़की को दो माह पहले कहीं भगा ले गया। तब से दोनों पट्टीदारों में काफी तनाव बढ़ गया। इस मामले को लेकर दोनों पक्ष कई बार थाने पर भी गये लेकिन सुलह समझौता नहीं हुआ। इस दौरान लड़का और लड़की ने कुछ दिन पहले कोर्ट मैरिज कर लिए जिसके सत्यापन के लिए गुरुवार को लड़की के घर कोर्ट से सम्मन आया था। यह देख लड़की का पिता आक्रोशित हो गया और अपने पट्टीदार को इस सम्बन्ध में सूचना देने गया जो बात पट्टीदार को नागवार लगी। लड़की के पिता का आरोप है कि इसी बात को ...