सहरसा, फरवरी 11 -- नवहट्टा। खड़का तेलवा पंचायत के औरिया रमौती गांव से लड़की भगाने के मामले में खगड़िया जिला निवासी मो. उमर के विरुद्ध स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। लड़की के पिता ने शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर बेटी को भगा ले जाने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर लड़की की बरामदगी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...