हिन्दुस्तान संवाददाता, अप्रैल 27 -- बिहार में पुलिस को चकमा देकर आरोपियों के फरार होने का सिलसिला नहीं थम रहा है। अब रोहतास जिले के डेहरी नगर थाना पुलिस कस्टडी से एक आरोपित शुक्रवार शाम फरार हो गया। पिछले एक सप्ताह में तीन आरोपित पुलिस कस्टडी से फरार हुए हैं। ऐसे में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। पुलिस कस्टडी से आरोपित का फरार होना पुलिस की लापरवाही को साफ दर्शाता है। शुक्रवार शाम डेहरी पुलिस द्वारा लड़की भगाने के आरोपी को गिरफ्तार कर थाने लाया गया था। इस दौरान पुलिस की तमाम सुरक्षा व्यवस्था को धत्ता बताते हुए आरोपित फरार हो गया। इस बावत पूछे जाने पर डेहरी नगर थानाध्यक्ष द्वारा कुछ भी बताने से इंकार किया गया। ऐसे में जाहिर होता है कि उनके द्वारा घटना को छुपाया जा रहा है। फरार आरोपित शाहनवाज फारूकी डेहरी वार्ड नंबर 25 अंब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.