लखीसराय, जनवरी 21 -- सूर्यगढ़ा। प्रखंड के माणिकपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोपी राहुल को पुलिस ने छापेमारी में मंगलवार को गिरफ्तार किया। इस संबंध में कांड संख्या 146/25 के तहत प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई थी। थानाध्यक्ष रंधीर कुमार की अगुवाई में पुलिस बलों ने छापेमारी की थी और उसे मंगलवार को लखीसराय जेल भेज दिया गया। प्रेम-प्रसंग का भी मामला बताया जा रहा है। आरोपी ग्रामीण गजेंद्र सहनी का पुत्र बताया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...