नई दिल्ली, अप्रैल 16 -- महाराष्ट्र की बहुचर्चित 'मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना' को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहती हैं। कभी खबर सामने आती है कि लाभार्थियों की छटनी की जाएगी तो कभी कहा जाता है कि राशि में कटौती की जाएगी। इन तमाम कयासों के बीच देवेंद्र फडणवीस की सरकार ने स्पष्ट किया है कि इस योजना के तहत किसी भी पात्र महिला को योजना से बाहर नहीं किया गया है और Rs.1,500 की मासिक सहायता राशि में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह बयान उपमुख्यमंत्री अजित पवार और महिला एवं बाल विकास मंत्री आदिती तटकरे की ओर से सामने आया है। यह स्पष्टीकरण उन मीडिया रिपोर्ट्स के बाद आया है, जिनमें दावा किया गया था कि सरकार ने योजना की लगभग 8 लाख लाभार्थियों की मासिक सहायता राशि घटा दी है, क्योंकि वे पहले से ही 'नमो शेतकरी महासन्मान निधी' (NSMN) योजना के लाभार्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.