कटिहार, अप्रैल 21 -- कटिहार। रेलवे सुरक्षाबल की टीम ने सूचना पर अररिया कोर्ट स्टेशन पर एक नाबालिग लड़की को रेस्क्यू किया। नाबालिग लड़की से पूछताछ करने के बाद आरपीएफ ने परिजनों को पोस्ट पर बुलाया और लड़की को सौंप दिया। आरपीएफ समादेष्टा ने बताया कि लड़की को स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो से बरामद किया था। वहीं दूसरी ओर पूर्णिया रेलवे स्टेशन से एक लड़के को आरपीएफ ने रेस्क्यू किया। लड़का की ओर से सही जानकारी नहीं देने पर उसे चाइल्ड लाइन के हवाले कर दिया। कहा कि लड़के के घरवालों का पता लगाया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.