नई दिल्ली, सितम्बर 5 -- मध्य प्रदेश के भोपाल से खौफनाक मामला सामने आया है जहां एक लड़की के शादी से इनकार करने पर एक शख्स ने उसकी नाक ही काट डाली। मामला गांधीनगर इलाके का है। आरोपी पर लड़की पर कुछ दिनों से शादी करने का दबाव बना रहा था। लड़की ने उसका प्रस्ताव ठुकरा दिया तो वह गुस्से में इस कदम बौखला गया कि उसने लड़की पर चाकू से वार कर उसकी नाक काट दी। लड़की की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में जुट गई है। लड़की की शिकायक के मुताबिक लड़की 12वीं पास है और गांधी नगर में अपने परिवार के साथ रहती है। आरोपी की पहचान दिनेश के तौर पर हुई है। वह भी पहले गांधी नगर में ही रहता था लेकिन अब सीहोर में रहता है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक महिला ने आरोप लगाया है कि गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे दिनेश सीहोर से भोपाल जा रहा था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.