संवाददाता, जनवरी 4 -- यूपी के बदायूं से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां उसहैत क्षेत्र में एक युवक की उसके ही ममेरे भाई व उसके परिवार के लोगों ने लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर जांच शुरू कर दी है। हत्या के पीछे आरोपियों के परिवार की युवती से युवक के प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है। चर्चा है कि युवक फुफेरी भतीजी को मोबाइल दे रहा था, तभी परिवार के लोगों ने देख लिया और उसकी पिटाई कर दी। फिलहाल पुलिस को किसी भी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है और मामले की जांच अपने स्तर से शुरू कर दी गई है। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मामला हजरतपुर थाना क्षेत्र के घसनगला गांव का है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के रहीमुद्दीन नगर के रहने वाले कमल किशोर लोधी 19 पुत्र पन्नालाल शुक्रवार को अपनी...