गोरखपुर, मई 20 -- भर्रोह। गोला क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने अपने ही गांव के एक लड़के पर अपनी पुत्री भगा ले जाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि लड़की घर वापस आ गई तो युवक जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पीड़ित पिता ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी को गांव का ही दूसरे संप्रदाय का एक लड़का गया था, लेकिन कुछ दिन बाद वह सकुशल वापस आ गई। वह घर पर रह रही है, लेकिन वह लड़का फोन करके जान से मारने की धमकी दे रहा है। केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...