धर्मशाला, जनवरी 4 -- हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में एक दलित कॉलेज छात्रा की मौत के मामले में आरोपी प्रोफेसर ने कहा कि दोषी पाए जाने पर वह परिणाम भुगतने के लिए तैयार हैं। कहा कि लड़की को न्याय मिलना चाहिए। वह जांच में पूरा सहयोग करेंगे। लड़की के माता-पिता का आरोप है कि कॉलेज में उसे रैगिंग, मारपीट और यौन उत्पीड़न का शिकार होना पड़ा, जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। धर्मशाला में एक दलित कॉलेज छात्रा की मौत के बाद न्याय की मांग के बीच आरोपी शिक्षक अशोक कुमार ने कहा कि दोषी पाए जाने पर वह परिणाम भुगतने के लिए तैयार हैं। लुधियाना में इलाज के दौरान 19 साल की दलित छात्रा की मौत हो गई। उसके माता-पिता का आरोप है कि कॉलेज में उसे रैगिंग, मारपीट और यौन उत्पीड़न का शिकार होना पड़ा, जिससे उसे गंभीर मानसिक पीड़ा हुई और उसका सेहत बिगड़ गया।कभी ऐसे आरो...