नई दिल्ली, मार्च 16 -- दिल्ली में एक लड़के को किडनैप करने का अनोखा मामला सामने आया है। आरोपियों ने एक लड़की का फर्जी इंस्टाग्राम बनाकर उससे दोस्ती किया। फिर गूगल ट्रांसलेट की मदद से उससे अंग्रेजी में बात करने लगे। जब उन्होंने उसका भरोसा जीत लिया तो मिलने के लिए बुलाया और किडनैप कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लड़के को छुड़ा लिया है। करीब चार महीने पहले एक लड़के को इंस्टाग्राम पर एक लड़की के अकाउंट से फॉलो करने का रिक्वेस्ट मिला था। उसने रिक्वेस्ट स्वीकार कर लिया और यूजर से चैट करना शुरू कर दिया। हालांकि इस दौरान उसे कई बार संदेह हुआ कि अकाउंट फर्जी हो सकता है, फिर भी उसने चैट करना जारी रखा। मंगलवार को उसे यूजर ने साकेत मेट्रो स्टेशन आने के लिए कहा, जहां से कथित तौर पर उसका अपहरण कर लिया गया। उसके बाद उसके परिवार से 50000 रुपये क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.