गिरडीह, जून 25 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। लड़कियों को प्यार के जाल में फंसाकर जिस्मफरोशी के दलदल में टोटो चालक धकेल देता था। पिंकी उर्फ नीतु के पास वह लड़कियों को ले जाता था और उसके बाद पिंकी की मदद से लड़कियों से जिस्मफरोशी कराता था। पिंकी मोबाइल के माध्यम से ग्राहक खोजती थी। जरूरत पड़ने पर लड़कियों को बाहर के होटलों में भी ग्राहकों को परोसने के लिए ले जाया जाता था। इन तथ्यों का खुलासा पुलिस गिरफ्त में आये पचंबा थाना क्षेत्र के छह नंबर पेसराबहियार निवासी टोटो चालक इरफान अंसारी एवं नगर थाना क्षेत्र के 28 नंबर भंडारीडीह में किराए के मकान में रहनेवाली पिंकी देवी उर्फ नीतु देवी ने पुलिस पूछताछ में की है। इरफान अनपढ़ है और बचपन में ही उसके पिता का निधन हो गया था। वह पेसराबहियार में अपने नाना-नानी के घर में रहता है। टोटो चलाने के क्रम में उसकी पहच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.